कौन बनेगा राम मंदिर का CEO? मैदान में 2300 से ज्यादा दावेदार
अयोध्या के राम मंदिर में मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) बनने की दौड़ तेज हो गई है. इस पद के लिए करीब 2300 आवेदन आए हैं
अयोध्या के राम मंदिर में मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) बनने की दौड़ तेज हो गई है. इस पद के लिए करीब 2300 आवेदन आए हैं और अब छंटनी की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. लेकिन यहां सिर्फ शैक्षणिक योग्यता या प्रशासनिक अनुभव से काम नहीं चलेगा. उम्मीदवारों की ईमानदारी, सेवा रिकॉर्ड, नेतृत्व क्षमता, वित्तीय पारदर्शिता और धार्मिक-सांस्कृतिक समझ की जांच होगी.
