चांदी हाई से ₹2.03 लाख सस्ती, जानें 24 कैरेट गोल्ड का रेट
घरेलू मार्केट में भी Gold-Silver फिसले वायदा कारोबार के बाद अगर घरेलू मार्केट में कीमती धातुओं के भाव को देखें, तो इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन
घरेलू मार्केट में भी Gold-Silver फिसले वायदा कारोबार के बाद अगर घरेलू मार्केट में कीमती धातुओं के भाव को देखें, तो इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट IBJA.Com के मुताबिक, 1 किलो चांदी की कीमत इस अवधि में 2,20,390 रुपये से 2,15,474 रुपये प्रति किलो पर आ गई. मतलब ये Silver 4,916 रुपये प्रति किलो सस्ती हो गई.
वहीं दूसरी ओर सोने की कीमत में भी घरेलू में गिरावट देखने को मिली है और हफ्तेभर में ये 24 कैरेट गोल्ड 1,43,368 रुपये से 2209 रुपये सस्ता होकर 1,41,159 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया है. अन्य क्वालिटी का गोल्ड रेट देखें, तो आईबीजेए के मुताबिक, 22 कैरेट गोल्ड (1,37,770 रुपये प्रति 10 ग्राम), 20 कैरेट गोल्ड (1,25,630 रुपये प्रति 10 ग्राम), 18 कैरेट गोल्ड रेट (1,14,340 रुपये प्रति 10 ग्राम) और 14 कैरेट सोने का भाव गिरकर 91,050 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया है.
ध्यान रहे घरेलू बाजार में सोना-चांदी की ज्वेलरी खरीदते समय आईबीजेए द्वारा अपडेटेड कीमतों के साथ ही लागू जीएसटी और मेकिंग चार्ज भी देना होता
है, जिससे कीमतें बढ़ जाती हैं. (Photo: ITG) (नोट- सोना-चांदी या गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ में किसी भी निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)
