दिल्ली में टैटू बनवाया हो गई HIV पॉजिटिव
अगर आप टैटू के शौकीन हैं और टैटू बनवाने की सोच रहे हैं तो सावधान हो जाइए। यह खबर क्योंकि आपके लिए आई है क्योंकि
अगर आप टैटू के शौकीन हैं और टैटू बनवाने की सोच रहे हैं तो सावधान हो जाइए। यह खबर क्योंकि आपके लिए आई है क्योंकि जरा सी भी लापरवाही और आपकी जिंदगी तबाह हो जाएगी। जैसा कि कानपुर की एक महिला के साथ हुआ जिसे सस्ती जगह से टैटू टैटू बनवाना काफी भारी पड़ गया। क्योंकि जिस महिला ने दिल्ली में बड़े शौक से टैटू बनवाया था वो जब वापस कानपुर लौटी तो एक ऐसा रोग लेकर वापस लौटी जिसे सुनकर उसके साथ-साथ टैटू के शौकीन लोगों के भी होश पाख्ता हो गए।
टैटू के बाद महिला को संक्रमण की शिकायत हुई और जब महिला इलाज के लिए जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज पहुंची तो जांच में उसके एचआईवी पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। ऐसे में डॉक्टर्स ने सलाह दी कि टैटू बनवाने से पहले कुछ बातों का खास ध्यान रखें। जैसे साफ सुथरी जगह पर ही टैटू बनवाएं। टैटू आर्टिस्ट से अपने सामने सीम पैक नई सुई खुलवाएं। टैटू बनाने के उपकरणों की साफ सफाई जरूर जांचे और टैटू में इस्तेमाल होने वाली स्याही की क्वालिटी की भी जांच करें।
About Channel ज़ी न्यूज़ देश का सबसे भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल है। जो 24 घंटे लगातार भारत और दुनिया से जुड़ी हर ब्रेकिंग न्यूज़, नवीनतम समाचार, राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़ी खबरे आपके लिए लेकर आता है। इसलिए बने रहें ज़ी न्यूज़ के साथ और सब्सक्राइब करें Zee News is India's most trusted Channel with 24 hour coverage. Zee News covers Breaking news, Latest news, Politics, Entertainment and Sports from India & World.
You can also visit our website at Download our mobile app अब दिन की हर बड़ी ख़बर से रहें अपडेट, फॉलो करें ZEE News का WhatsApp चैनल Watch Live TV Like us on Get latest updates on Telegram