NEET पास करने वालों को आर्मी में मिलेगी एंट्री, महिलाओं के लिए है खास मौका
नीट क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवारों के लिए इंडियन आर्मी शानदार अवसर लेकर आई है. आर्म्ड मेडिकल फोर्सेस मेडिकल सर्विसेस (AFMS) ने बीएससी नर्सिंग कोर्स-2026 में
नीट क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवारों के लिए इंडियन आर्मी शानदार अवसर लेकर आई है. आर्म्ड मेडिकल फोर्सेस मेडिकल सर्विसेस (AFMS) ने बीएससी नर्सिंग कोर्स-2026 में आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है.
ऐसे में जो महिलाएं जनसेवा करने के साथ ही आर्मी में करियर बनाना चाहती हैं, उनके लिए ये बेहद शानदार मौका है. 4 साल का बीएससी नर्सिंग कोर्स पूरा करने के बाद कैंडिडेट्स को सेना में ही परमानेंट कमीशन या शॉर्ट सर्विस कमीशन के तहत पोस्टिंग दी जाएगी.
हालांकि, इस पद पर केवल महिलाएं ही आवेदन कर सकती हैं. इच्छुक उम्मीदवार को ऑफिशियल वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
