फांसी के फंदे, लाशों की रेप्लिका... केन-बेतवा आंदोलन की तस्वीरें
मध्य प्रदेश के छतरपुर में केन-बेतवा लिंक परियोजना से प्रभावित आदिवासी किसानों और विस्थापितों का आंदोलन अब राजनीतिक रंग ले चुका है. 12 दिनों से
मध्य प्रदेश के छतरपुर में केन-बेतवा लिंक परियोजना से प्रभावित आदिवासी किसानों और विस्थापितों का आंदोलन अब राजनीतिक रंग ले चुका है. 12 दिनों से जारी धरने में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार पहुंचे, किसानों का समर्थन किया, पुलिस के रवैये पर सवाल उठाए और प्रशासन के साथ बातचीत कर समाधान का रास्ता निकालने की कोशिश की.
