मेसी का धर्मसंकट... अर्जेंटीना और स्पेन के रिश्तों की कहानी
लियोनेल मेसी की रगों में अर्जेंटीना का टैंगो भले ही दौड़ता हो, लेकिन उनका दिल स्पेन के टिकी-टाका के अहसानों से भी धड़कता है. न्यूयॉर्क
लियोनेल मेसी की रगों में अर्जेंटीना का टैंगो भले ही दौड़ता हो, लेकिन उनका दिल स्पेन के टिकी-टाका के अहसानों से भी धड़कता है. न्यूयॉर्क का यह फाइनल सिर्फ एक मैच नहीं, एक महानायक का भावनात्मक धर्मसंकट है. जिसमें एक तरफ है रोसारियो (अर्जेंटीना) की गलियों में बीता बचपन है तो दूसरी तरफ बार्सिलोना (स्पेन) के ला मासिया में प्रोफेशनल फुटबॉलर बनने के सपने का सच होना. मेसी के भीतर यादों का ज्यार-भाटा चढ़-उतर रहा होगा.
