मोजतबा खामेनेई बोले- ट्रंप के दस्तखत की कोई कीमत नहीं
ईरान और अमेरिका के बीच जारी सैन्य टकराव अब और खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है. जॉर्डन में ईरानी मिसाइल-ड्रोन हमले के दौरान दो अमेरिकी
ईरान और अमेरिका के बीच जारी सैन्य टकराव अब और खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है. जॉर्डन में ईरानी मिसाइल-ड्रोन हमले के दौरान दो अमेरिकी सैनिक मारे गए, जबकि एक सैनिक अब भी लापता है.
अमेरिकी सेना ने इसकी पुष्टि की है. इसी बीच ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने अमेरिका को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि अगर
हमले जारी रहे तो ऐसा जवाब मिलेगा, जिसे अमेरिका कभी नहीं भूल पाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दस्तखत की अब
कोई कीमत नहीं रह गई है.
