'चोटी कटवा' का खौफ! 8 दिन में दो महिलाओं के काटे बाल, गांव में खौफ
दरभंगा के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के डरहार गांव में आठ दिन के अंदर महिलाओं के बाल काटने की दो रहस्यमयी घटनाओं से दहशत फैल गई
दरभंगा के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के डरहार गांव में आठ दिन के अंदर महिलाओं के बाल काटने की दो रहस्यमयी घटनाओं से दहशत फैल गई है. बिहार सरकार के मंत्री मदन सहनी ने गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की और पुलिस को जल्द आरोपी गिरफ्तार करने के निर्देश दिए. सीसीटीवी नहीं होने से जांच में पुलिस को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है.
