Explainer: बिजली का बड़ा विकल्प बनता सूरज, देश में कैसे हो रहा सौर ऊर्जा का विस्तार, दुनिया में हम कहां?
सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए सरकार कौन सी योजनाएं चला रही है? 1. राष्ट्रीय सौर मिशन जनवरी 2010 में शुरू किया गया राष्ट्रीय
सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए सरकार कौन सी योजनाएं चला रही है? 1. राष्ट्रीय सौर मिशन जनवरी 2010 में शुरू किया गया राष्ट्रीय सौर मिशन भारत की प्रमुख सौर ऊर्जा नीति है। इसका उद्देश्य बड़े पैमाने पर सौर ऊर्जा उत्पादन बढ़ाना और देश के नवीकरणीय ऊर्जा लक्ष्यों को हासिल करना है। इसी मिशन के तहत जमीन पर स्थापित सौर संयंत्रों, रूफटॉप सौर, हाइब्रिड और ऑफ-ग्रिड सौर परियोजनाओं का विस्तार किया गया। यह मिशन 2030 तक 500 गीगावाट गैर-जीवाश्म क्षमता हासिल करने की दिशा में सबसे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में से एक है। 2. प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना 13 फरवरी 2024 को शुरू हुई इस योजना का उद्देश्य एक करोड़ घरों में रूफटॉप सौर प्रणाली लगाना और हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली उपलब्ध कराना है।
योजना का कुल बजट 75,021 करोड़ रुपये है। यह योजना घरों में स्वच्छ ऊर्जा अपनाने के साथ बिजली बिल कम करने और कार्बन उत्सर्जन घटाने पर भी केंद्रित है। दिसंबर 2025 तक 23.9 लाख घरों में रूफटॉप सौर प्रणाली लगाई जा चुकी थी। लगभग 7 गीगावाट क्षमता जुड़ चुकी थी। 13,464.6 करोड़ रुपये की सब्सिडी जारी की जा चुकी थी। 3. उत्पादन आधारित प्रोत्साहन योजना सरकार ने घरेलू स्तर पर उच्च दक्षता वाले सौर मॉड्यूल के निर्माण को बढ़ावा देने और आयात पर निर्भरता कम करने के लिए 24,000 करोड़ रुपये की उत्पादन आधारित प्रोत्साहन योजना शुरू की। यह योजना देश में मजबूत सौर विनिर्माण पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करने और ऊर्जा आत्मनिर्भरता बढ़ाने पर केंद्रित है।
इसके तहत 48,337 मेगावाट विनिर्माण क्षमता को स्वीकृति मिली। सितंबर 2025 तक 52,900 करोड़ रुपये का निवेश आकर्षित हुआ। लगभग 44,400 रोजगार सृजित हुए। 4. प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान 2019 में शुरू की गई इस योजना का उद्देश्य किसानों को केवल बिजली उपभोक्ता नहीं, बल्कि बिजली उत्पादक बनाना है। इसके तहत किसान अतिरिक्त बिजली ग्रिड को बेचकर आय भी अर्जित कर सकते हैं। योजना के तीन प्रमुख घटक हैं; बंजर या परती भूमि पर छोटे सौर संयंत्र स्थापित करना। स्टैंडअलोन सौर पंप लगाना। ग्रिड से जुड़े कृषि पंपों का सौरकरण करना। क्या हासिल हुआ? अक्तूबर 2025 तक नौ लाख से अधिक स्टैंडअलोन सौर पंप लगाए जा चुके थे। 10,535 ग्रिड से जुड़े कृषि पंपों का सौरकरण किया जा चुका था।
9,74,458 फीडर स्तर के सौरकरण का कार्य पूरा हो चुका था। योजना को 31 मार्च 2026 तक बढ़ा दिया गया। दूरदराज और पर्वतीय क्षेत्रों में 15 हॉर्सपावर तक के सौर पंपों पर 30 से 50 प्रतिशत तक केंद्रीय वित्तीय सहायता दी जा रही है। 5. सौर पार्क और अल्ट्रा मेगा सौर परियोजना योजना दिसंबर 2014 में शुरू की गई इस योजना का उद्देश्य बड़े पैमाने पर सौर पार्क विकसित करना है, ताकि भूमि, सड़क, बिजली निकासी और अन्य बुनियादी सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा सकें।
