Lucknow, India

जबरन पिलाई शराब, फिर किया दुष्कर्म: हैदराबाद में क्लासमेट से दरिंदगी, बीटेक का छात्र गिरफ्तार

Published 19 May 2026 · general

पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक, 20 वर्षीय पीड़िता और आरोपी दोनों इब्राहिमपटनम इलाके के एक ही कॉलेज में बीटेक के छात्र हैं। सहपाठी होने के कारण दोनों के बीच सामान्य जान-पहचान थी। 14 मई की रात आरोपी छात्र पीड़िता के घर के पास पहुंचा। वह लड़की को चाय पिलाने

पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक, 20 वर्षीय पीड़िता और आरोपी दोनों इब्राहिमपटनम इलाके के एक ही कॉलेज में बीटेक के छात्र हैं। सहपाठी होने के कारण दोनों के बीच सामान्य जान-पहचान थी। 14 मई की रात आरोपी छात्र पीड़िता के घर के पास पहुंचा। वह लड़की को चाय पिलाने के बहाने अपनी कार में बैठाकर ले गया।

आरोपी काफी देर तक पीड़िता को कार में इधर-उधर घुमाता रहा। इब्राहिमपटनम की तरफ लौटते समय उसने रास्ते से शराब खरीदी।आरोपी ने खुद भी शराब का सेवन किया और पीड़िता को भी जबरन शराब पीने पर मजबूर कर दिया। अत्यधिक शराब पीने के कारण जब पीड़िता होश खोने लगी, तो आरोपी उसे इब्राहिमपटनम स्थित एक कमरे में ले गया।

वहां उसने बेसुध छात्रा के साथ बलात्कार किया। वारदात के बाद पीड़िता ने हिम्मत दिखाई और थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई।पीड़िता की शिकायत पर इब्राहिमपटनम पुलिस ने 15 मई को संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने सोमवार को मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी छात्र को दबोच लिया। उसे स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

इब्राहिमपटनम थाना प्रभारी एम महेंद्र रेड्डी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कदम उठाए और आरोपी को बिना किसी देरी के गिरफ्तार कर लिया।

Read full story on TheBriefWire

Loading…