सिर्फ फिटकरी नहीं, टंकी का पानी साफ रखने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके
Water Tank Cleaning Tips: घरों की छत पर रखी पानी की टंकी की नियमित सफाई बेहद जरूरी होती है. गर्मी और बारिश के मौसम में
Water Tank Cleaning Tips: घरों की छत पर रखी पानी की टंकी की नियमित सफाई बेहद जरूरी होती है. गर्मी और बारिश के मौसम में धूल, मिट्टी, काई, पत्तियां और छोटे-छोटे कीड़े टंकी में पहुंच सकते हैं, जिससे पानी गंदला हो जाता है और उसमें बदबू भी आने लगती है. ऐसे पानी का इस्तेमाल नहाने, बर्तन और कपड़े धोने, फल-सब्जियां साफ करने या अन्य घरेलू कामों में करने से इंफेक्शन और पानी से फैलने वाली बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है.
