मौसम के चलते अमरनाथ यात्रा पर ब्रेक, 19 जुलाई से पहलगाम-बालटाल रूट बंद
खराब मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुए 19 जुलाई से अमरनाथ यात्रा अस्थायी रूप से रोक दी गई है. प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को
खराब मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुए 19 जुलाई से अमरनाथ यात्रा अस्थायी रूप से रोक दी गई है. प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पहलगाम और बालटाल, दोनों मार्गों से यात्रा पर रोक लगाने का फैसला किया है. फिलहाल बेस कैंप से किसी भी श्रद्धालु को आगे जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी. मौसम और रास्तों की दोबारा समीक्षा के बाद ही यात्रा शुरू करने पर फैसला लिया जाएगा.
