'पैसे देकर पोस्टिंग ली तो...', दिल्ली के नए CP का पुलिसकर्मियों को सख्त मैसेज
दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार ने पदभार संभालते ही सख्त तेवर दिखाए हैं. वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली उच्चस्तरीय बैठक में उन्होंने साफ
दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार ने पदभार संभालते ही सख्त तेवर दिखाए हैं. वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली उच्चस्तरीय बैठक में उन्होंने साफ किया कि पुलिस में भ्रष्टाचार और आपराधिक संलिप्तता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगी. उन्होंने कम्युनिटी पुलिसिंग और ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार पर जोर दिया. बैठक के बाद कमिश्नर ने अचानक सिविल लाइंस थाने का औचक निरीक्षण कर शिकायतकर्ताओं से सीधा संवाद किया, जिससे महकमे में खलबली मच गई.
