खुद को 'मृत' दिखाकर 27 साल तक पुलिस को देता रहा चकमा, गिरफ्तार
करीब तीन दशक पहले आगरा के खेरागढ़ में पुलिसकर्मियों से लूट और दो पुलिसकर्मियों की हत्या के सनसनीखेज मामले में आखिरकार पुलिस को बड़ी कामयाबी
करीब तीन दशक पहले आगरा के खेरागढ़ में पुलिसकर्मियों से लूट और दो पुलिसकर्मियों की हत्या के सनसनीखेज मामले में आखिरकार पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. 27 साल से फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी भूरा को खेरागढ़ पुलिस ने मध्य प्रदेश के भोपाल से गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के बाद इस मामले में कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं.
