Maharashtra: उद्धव ठाकरे ने शुरू किया 'राम रक्षा आंदोलन', नागपुर के राम मंदिर में की पूजा-अर्चना; BJP पर बरसे
शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शनिवार को नागपुर में अपने 'राम रक्षा आंदोलन' की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने पार्टी सांसदों, विधायकों, नेताओं और
शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शनिवार को नागपुर में अपने 'राम रक्षा आंदोलन' की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने पार्टी सांसदों, विधायकों, नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ राम नगर स्थित राम मंदिर में पूजा-अर्चना की और राम रक्षा स्तोत्र का पाठ किया।
इसके बाद मंदिर के बाहर जनसभा को संबोधित कर अयोध्या राम मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे के कथित गबन के मामले को लेकर भाजपा और उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा।
उद्धव ठाकरे के साथ उनके बेटे और शिवसेना (यूबीटी) विधायक आदित्य ठाकरे, सांसद संजय राउत सहित बड़ी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने मंदिर में आरती की और राम रक्षा स्तोत्र का सामूहिक पाठ किया।
इसके बाद पार्टी ने विरोध प्रदर्शन किया।
