1 आम से बनाएं हलवाई जैसा मैंगो मिल्क पेड़ा, स्वाद कर देगा दीवाना
Mango Milk Peda Recipe: आम के सीजन में बाजारों के साथ ही घरों में भी खूब सारे आम आते हैं. इस दौरान लोग ना सिर्फ
Mango Milk Peda Recipe: आम के सीजन में बाजारों के साथ ही घरों में भी खूब सारे आम आते हैं. इस दौरान लोग ना सिर्फ आम खाते हैं, बल्कि उससे कई तरह की रेसिपीज भी बनाते हैं. मैंगो शेक से लेकर आम पन्ना तक लोग खूब चाव से बनाते और खाते हैं.
इन सभी चीजों के साथ ही आम से कुछ मीठा भी बनाया जा सकता है, जिसका स्वाद लोगों को पूरे साल याद रहेगा. जी हां, अगर आप रोज-रोज आम काटकर खाने से बोर हो गए हैं और कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो इस बार घर पर मैंगो मिल्क पेड़ा जरूर बनाएं.
खास बात ये है कि इसे बनाने के लिए ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं पड़ती और इसका स्वाद इतना शानदार होता है कि हर कोई इसकी तारीफ करेगा. सबसे अच्छी बात ये है कि ये पेड़े इतने मुलायम बनते हैं कि मुंह में रखते ही घुल जाते हैं.
चलिए जानते हैं कैसे घर में रखे कुछ इंग्रेडिएंट्स की मदद से आप बिल्कुल हलवाई जैसे पेड़े बना सकते हैं. मैंगो मिल्क पेड़ा बनाने के लिए इंग्रेडिएंट्स
