प्रिंसिपल को रास्ते में चाकू से गोदा, स्कूल का क्लर्क गिरफ्तार
उत्तराखंड के बागेश्वर में राजकीय इंटर कॉलेज भटखोला के प्रिंसिपल दयानंद टम्टा की चाकू मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी क्लर्क को गिरफ्तार
उत्तराखंड के बागेश्वर में राजकीय इंटर कॉलेज भटखोला के प्रिंसिपल दयानंद टम्टा की चाकू मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी क्लर्क को गिरफ्तार कर लिया है. शुरुआती जांच में वेतन विवाद को हत्या की संभावित वजह माना जा रहा है. फॉरेंसिक टीम घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटा रही है, जबकि पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी है.
