रेलवे का तोहफा, JFWC एग्जाम के लिए चलेंगी 10 परीक्षा स्पेशल ट्रेनें
भारतीय रेलवे एक तरफ जहां होली दिवाली और छठ पूजा जैसे बड़े त्योहारों पर यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनों का परिचालन करता है
भारतीय रेलवे एक तरफ जहां होली दिवाली और छठ पूजा जैसे बड़े त्योहारों पर यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनों का परिचालन करता है. वहीं, दूसरी तरफ विभिन्न परीक्षाओं के लिए भी परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाता है. इसी कड़ी में भारतीय रेलवे ने झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा (JFWC Exam) के मद्देनजर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है.
