डॉक्टरों से मारपीट मामला: बॉम्बे हाईकोर्ट ने रद्द की जमानत, गिरफ्तार हुए शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे
Shiv Sena corporator Ramesh Mhatre, arrested in connection with the assault on doctors at a hospital in Kalyan, suffered a major setback after the Bombay
Shiv Sena corporator Ramesh Mhatre, arrested in connection with the assault on doctors at a hospital in Kalyan, suffered a major setback after the Bombay High Court cancelled his bail. Taking suo motu cognisance of the case, the High Court expressed surprise over the magistrate's… pic.twitter.com/t2IDnzx6m IANS (@ians_india) July 18, 2026 कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश रवींद्र घुगे और न्यायमूर्ति गौतम अंखाड की खंडपीठ ने कल्याण की मजिस्ट्रेट अदालत द्वारा रमेश म्हात्रे को जमानत दिए जाने के बाद इस मामले का स्वत: संज्ञान लिया। हाईकोर्ट ने मामले की गंभीरता और निचली अदालत के आदेश में पहली नजर में दिखी खामियों को देखते हुए जमानत के आदेश पर रोक लगा दी।
मामले की अगली सुनवाई 22 जुलाई को होगी।अदालत ने कहा कि अगर रमेश म्हात्रे निर्धारित समय तक आत्मसमर्पण नहीं करते हैं या उनका पता नहीं चलता है, तो संबंधित अधिकारी कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई कर सकते हैं। इसमें उनकी अचल संपत्तियों को कुर्क करने की प्रक्रिया भी शामिल हो सकती है। डोंबिवली के शास्त्री नगर अस्पताल में डॉक्टरों और नर्सों के साथ कथित मारपीट के मामले में रमेश म्हात्रे मुख्य आरोपी हैं।म्हात्रे को 14 जुलाई को कल्याण की अदालत ने 50 हजार रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दी थी।
अदालत ने यह फैसला रमेश म्हात्रे की स्वास्थ्य स्थिति को ध्यान में रखते हुए सुनाया था, क्योंकि गिरफ्तारी के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रमेश के वकील एम.के. काजी ने कहा था कि उन्होंने अभियोजन पक्ष की सभी आपत्तियों का जवाब दिया, जिसके बाद अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनकर उनके मुवक्किल को जमानत दे दी।यह मामला 6 जुलाई को डोंबिवली के शास्त्री नगर अस्पताल में डॉक्टरों और नर्सों के साथ कथित मारपीट से जुड़ा है। इस घटना के बाद चिकित्सा समुदाय में व्यापक आक्रोश देखने को मिला था।
रमेश म्हात्रे को डोंबिवली के विष्णुनगर पुलिस थाने में दर्ज मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 132 और 121(1) के तहत गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के अनुसार, इस मामले में अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
