लोकसभा: TMC और शिवसेना यूबीटी के बागी सांसदों पर आज आ सकता है फैसला, DMK की सीट की मांग पर भी निर्णय संभव
लोकसभा में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के बागी सांसदों की स्थिति को लेकर आज बड़ा फैसला सामने आ सकता है। सूत्रों
लोकसभा में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के बागी सांसदों की स्थिति को लेकर आज बड़ा फैसला सामने आ सकता है। सूत्रों के अनुसार, लोकसभा अध्यक्ष इस मामले में संवैधानिक और संसदीय विशेषज्ञों से लगातार सलाह-मशविरा कर रहे हैं और आज अंतिम निर्णय ले सकते हैं।
सूत्रों का कहना है कि संसद परिसर में पूरे दिन इस मुद्दे पर कई दौर की बैठकें हुईं। इन बैठकों में बागी सांसदों की संसदीय
मान्यता, दल बदल से जुड़े नियमों और सदन में उनकी स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके बाद अब माना जा रहा है कि
लोकसभा अध्यक्ष जल्द ही अपना फैसला सुना सकते हैं।
