हिमाचल में मॉनसून का अलर्ट, IMD ने इन जिलों में जारी किया Red Alert
पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मॉनसून का रौद्र रूप देखने को मिलने वाला है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य में
पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मॉनसून का रौद्र रूप देखने को मिलने वाला है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य में 18 से 22 जुलाई तक मूसलाधार बारिश का दौर शुरू होने की गंभीर चेतावनी जारी की है. इसमें सबसे ज्यादा चिंताजनक बात यह है कि 20 और 21 जुलाई को प्रदेश के कई जिलों के लिए 'रेड अलर्ट' घोषित किया गया है.
