नेशनल अवार्ड Live: कार्तिक आर्यन- यामी गौतम बने बेस्ट एक्टर
इंडियन सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित और बड़े सम्मान '72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स' (72nd Film Awards) को लेकर इंतजार अब पूरी तरह खत्म हो चुका है
इंडियन सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित और बड़े सम्मान '72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स' (72nd Film Awards) को लेकर इंतजार अब पूरी तरह खत्म हो चुका है.
साल 2024 की बेहतरीन फिल्मों और कलाकारों को सम्मानित करने के लिए आज, 18 जुलाई को विजेताओं के नामों की आधिकारिक घोषणा की गई. बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड कार्तिक आर्यन (चंदू चैंपियन) और ममूटी (ब्रह्मयुगम) को मिला है.
बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड 'आर्टिकल 370' के लिए यामी गौतम को मिला है. वहीं बेस्ट फिल्म क्रिटिक के लिए 72वां नेशनल फिल्म अवॉर्ड संजीव
श्रीवास्तव को हिंदी सिनेमा की गहरी समझ के लिए दिया गया है.
