पूर्व प्रधानमंत्री देवेगौड़ा की पत्नी का निधन, बेंगलुरु के अस्पताल में ली अंतिम सांस
पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा की पत्नी चेन्नम्मा का शनिवार को बेंगलुरु के मणिपाल अस्पताल में निधन हो गया. अस्पताल के बयान में कहा गया कि
पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा की पत्नी चेन्नम्मा का शनिवार को बेंगलुरु के मणिपाल अस्पताल में निधन हो गया. अस्पताल के बयान में कहा गया कि शनिवार शाम करीब 4 बजे उन्हें अचानक गंभीर कार्डियक अरेस्ट (हृदय गति रुकना) आया.
चेन्नम्मा को सांस लेने में दिक्कत होने की शिकायत के बाद इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उनकी हालत में पहले सुधार
हो रहा था और वह रिकवरी की ओर बढ़ रही थीं. हालांकि, अचानक आए कार्डियक अरेस्ट के कारण उन्हें बचाया नहीं जा सका.
