Tamil Nadu: कलपक्कम परमाणु केंद्र के पास आपदा से निपटने की तैयारी को लेकर मॉक ड्रिल, 10 गांवों में हुआ अभ्यास
तमिलनाडु के चेंगलपट्टू जिले स्थित कलपक्कम परमाणु परिसर के आसपास शनिवार को ऑफ-साइट इमरजेंसी मॉक ड्रिल (आपदा अभ्यास) आयोजित की गई। परमाणु ऊर्जा विभाग (डीएई)
तमिलनाडु के चेंगलपट्टू जिले स्थित कलपक्कम परमाणु परिसर के आसपास शनिवार को ऑफ-साइट इमरजेंसी मॉक ड्रिल (आपदा अभ्यास) आयोजित की गई। परमाणु ऊर्जा विभाग (डीएई) ने बताया कि इस अभ्यास का उद्देश्य किसी भी संभावित आपात स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन और परमाणु केंद्र के अधिकारियों की तैयारियों की जांच करना था।
