अहमदाबाद: पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, आग लगने से 8 लोगों की मौत
अहमदाबाद में शनिवार को अवैध रूप से चल रही पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 से
अहमदाबाद में शनिवार को अवैध रूप से चल रही पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए.
हादसा रामोल-गात्राड रोड के पास हुआ. घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. दमकल विभाग ने आग पर काबू पा लिया है. पुलिस गैर
इरादतन हत्या और विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज करेगी. एफएसएल की टीम विस्फोट के कारणों और सुरक्षा नियमों के उल्लंघन की जांच कर रही
है.
