गिरफ्तारी से वर्ल्ड कप फाइनल तक... FIFA रेफरी की हैरतभरी कहानी
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में जब अर्जेंटीना और स्पेन की टीमें ट्रॉफी के लिए मैदान पर उतरेंगी, तब सिर्फ खिलाड़ियों पर ही नहीं
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में जब अर्जेंटीना और स्पेन की टीमें ट्रॉफी के लिए मैदान पर उतरेंगी, तब सिर्फ खिलाड़ियों पर ही नहीं, बल्कि मैच के रेफरी स्लावको विंसिक पर भी पूरी दुनिया की नजर होगी. स्लोवेनिया के इस अनुभवी रेफरी के लिए यह नियुक्ति किसी सपने के सच होने जैसी है. लेकिन शायद ही किसी को पता हो कि पांच साल पहले उनका करियर एक ऐसे विवाद में फंस गया था, जिसने उनकी पूरी जिंदगी बदल दी थी.
