क्या बुर्ज खलीफा से 6 गुना ऊंची इमारत बन सकती है? जानिए जवाब
दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा 828 मीटर ऊंची है. अब सऊदी अरब जेद्दा टावर के जरिए 1 किलोमीटर से भी ऊंची इमारत बनाने
दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा 828 मीटर ऊंची है. अब सऊदी अरब जेद्दा टावर के जरिए 1 किलोमीटर से भी ऊंची इमारत बनाने की कोशिश कर रहा है.
लेकिन क्या इंसान इससे भी कई गुना ऊंची इमारत बना सकता है? इस सवाल का जवाब खुद बुर्ज खलीफा के मुख्य स्ट्रक्चरल इंजीनियर बिल बेकर
ने दिया है. अरबियन बिजनेस की रिपोर्ट के मुताबिक, बुर्ज खलीफा के चीफ स्ट्रक्चरल इंजीनियर बिल बेकर का मानना है कि इंसान की इंजीनियरिंग क्षमता
अभी अपनी अंतिम सीमा तक नहीं पहुंची है.
