'तारीख पर तारीख' नहीं, चाहिए समय पर न्याय... 25 साल पुराने केस पर HC की फटकार
करीब 25 साल से अदालत में एक अपहरण का केस चल रहा है. इसकी सुनवाई के दौरान इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने न्याय व्यवस्था
करीब 25 साल से अदालत में एक अपहरण का केस चल रहा है. इसकी सुनवाई के दौरान इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने न्याय व्यवस्था पर सख्त टिप्पणी की है. कोर्ट ने साफ कहा कि किसी मामले में सालों तक सिर्फ 'तारीख पर तारीख मिलना इंसाफ नहीं है'. साथ ही अदालत ने स्पष्ट किया कि हर व्यक्ति को समय पर सुनवाई और न्याय मिलने का पूरा अधिकार है.
