फ्लाईओवर के नीचे सो रही मां की गोद से मासूम का अपहरण, मोबाइल भी चोरी
महाराष्ट्र के कल्याण रेलवे स्टेशन के बाहर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, फ्लाईओवर के नीचे सो रही एक मां की
महाराष्ट्र के कल्याण रेलवे स्टेशन के बाहर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, फ्लाईओवर के नीचे सो रही एक मां की गोद से महज छह महीने के मासूम आर्यन का अज्ञात व्यक्ति अपहरण कर फरार हो गया.
आरोपी महिला का मोबाइल फोन भी अपने साथ ले गया. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. महात्मा फुले पुलिस ने अपहरण और
चोरी का मामला दर्ज कर चार विशेष टीमें गठित की हैं. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ रेलवे स्टेशन और आसपास के इलाकों में सघन
तलाशी अभियान चला रही है.
