अमेरिका में चली जाए नौकरी, तो क्या सरकार करती है मदद?
अमेरिका में नौकरी करना लाखों युवाओं का सपना होता है लेकिन वहां काम करने के नियम और कर्मचारियों को मिलने वाले अधिकारों के बारे में
अमेरिका में नौकरी करना लाखों युवाओं का सपना होता है लेकिन वहां काम करने के नियम और कर्मचारियों को मिलने वाले अधिकारों के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं.
ऐसे में अक्सर सवाल उठता है कि अगर अमेरिका में किसी की नौकरी चली जाए, तो क्या सरकार उसकी मदद करती है? तो इसका जवाब है-हां.
लेकिन इसके लिए भी कुछ शर्तों लागू होती हैं. अगर किसी कर्मचारी की नौकरी उसकी गलती के बिना, जैसे कंपनी में छंटनी या कारोबार बंद
होने की वजह से चली जाती है, तो वह सरकारी बेरोजगारी भत्ते के लिए आवेदन कर सकता है.
