सोनम वांगचुक का इलाज से किया इनकार, कीटोन लेवल बढ़ने से डॉक्टर अलर्ट
दिल्ली के जंतर-मंतर पर 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे क्लाइमेट एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक (59 वर्षीय) को शनिवार सुबह पुलिस ने धरना स्थल से
दिल्ली के जंतर-मंतर पर 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे क्लाइमेट एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक (59 वर्षीय) को शनिवार सुबह पुलिस ने धरना स्थल से ले जाकर सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करा दिया. डॉक्टरों की सलाह के बावजूद वांगचुक ने आईवी फ्लूइड, ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन (ORS) और अन्य दवाएं लेने से इनकार कर दिया है. अस्पताल प्रशासन का कहना है कि उनकी हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है और उन्हें इलाज शुरू कराने के लिए लगातार समझाया जा रहा है.
