अमित शाह का पश्चिम बंगाल दौरा, क्या है मिशन बंगाल की असली रणनीति?
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 17 से 19 जुलाई तक पश्चिम बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर हैं. आधिकारिक कार्यक्रमों में सीमा सुरक्षा
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 17 से 19 जुलाई तक पश्चिम बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर हैं. आधिकारिक कार्यक्रमों में सीमा सुरक्षा, नए आपराधिक कानूनों की समीक्षा, कानून-व्यवस्था, जन्म-मृत्यु पंजीकरण प्रणाली और विकास परियोजनाओं का उद्घाटन शामिल है. लेकिन इस दौरे को केवल सरकारी कार्यक्रमों तक सीमित नहीं माना जा रहा. गृह मंत्रालय और सुरक्षा एजेंसियों के नजरिए से देखें तो यह दौरा पश्चिम बंगाल की आंतरिक सुरक्षा, भारत-बांग्लादेश सीमा प्रबंधन और आगामी रणनीतिक चुनौतियों को लेकर केंद्र की प्राथमिकताओं का स्पष्ट संकेत देता है.
