दिल्ली में दिल दहला देने वाली वारदात, SUV से कुचलकर शख्स की हत्या
दिल्ली के कंझावला इलाके में 16 जुलाई को 44 वर्षीय दीपक की SUV से कुचलकर हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी चालक सागर को
दिल्ली के कंझावला इलाके में 16 जुलाई को 44 वर्षीय दीपक की SUV से कुचलकर हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी चालक सागर को गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पहले स्कूटी को टक्कर मारी, फिर सड़क पर गिरे दीपक के ऊपर SUV चढ़ा दी और वाहन को पीछे कर दोबारा कुचल दिया.
स्कूटी कुछ मीटर तक कार में फंसी रही. आरोपी ने हत्या की बात कबूल की है, जबकि पुलिस वारदात के पीछे किसी बड़ी साजिश की
आशंका को लेकर जांच कर रही है.
