'भेजा फट रहा है' वांगचुक के सपोर्ट में विशाल ददलानी, हुए इमोशनल
एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक जंतर-मंतर पर पिछले 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे हैं. शनिवार को दिल्ली पुलिस उन्हें अस्पताल ले गई है. पुलिस द्वारा
एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक जंतर-मंतर पर पिछले 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे हैं. शनिवार को दिल्ली पुलिस उन्हें अस्पताल ले गई है. पुलिस द्वारा वांगचुक को अस्पताल ले जाए जाने के बाद जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल से प्रदर्शनकारियों को हटाया जा रहा है.
जनता, सेलेब्स हर कोई वांगचुक के सपोर्ट में बात कर रही है. वांगचुक के अस्पताल पहुंचने के बाद विशाल ददलानी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर गुस्सा जाहिर किया है. विशाल ददलानी की आंखों में आंसू विशाल ददलानी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए कहा कि देखी है आपने कभी ऐसी कायरता.
सोनम जी को जबरदस्ती उठाकर ले गए हैं. इस देश का ये लोग जो कर रहे हैं, उससे सच में मेरा दिल टूट गया है. बहुत दिल दुखता है ये सब देखकर. देशवालों कब जागोगे. अगर अब नहीं जागे, तो कब जागोगे.
मुझे नहीं पता कि क्या बोलना चाहिए. क्या सोचना चाहिए. मैं सोच रहा हैं कि काश उनकी मदद के लिए मैं वहां होता. भेजा फट रहा है मेरा गुस्से से.
