Psychology Facts: क्या आप भी हर बात पर अपनी कहानी सुनाने लगते हैं?
कई बार आपने ऐसे लोगों को देखा होगा जो किसी भी बातचीत के दौरान अपनी जिंदगी का कोई न कोई किस्सा सुनाने लगते हैं. अगर
कई बार आपने ऐसे लोगों को देखा होगा जो किसी भी बातचीत के दौरान अपनी जिंदगी का कोई न कोई किस्सा सुनाने लगते हैं. अगर कोई अपनी नौकरी की बात करे, तो वे अपने ऑफिस का अनुभव बताने लगते हैं. कोई बीमारी का जिक्र करे, तो वे अपने इलाज की कहानी शेयर कर देते हैं. ऐसे लोगों को देखकर कई बार लगता है कि वे हर बात को अपने ऊपर ले आते हैं या खुद को ज्यादा अहमियत देना चाहते हैं.
