डॉक्टर बनने के सपने ने पहुंचाया कोर्ट, 69 की उम्र में दिखा रहे हौसला
NEET UG 2026 के सबसे उम्रदराज अभ्यर्थियों में शामिल अशोक बहार ने अब मेडिकल शिक्षा में वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग आरक्षण की मांग को
NEET UG 2026 के सबसे उम्रदराज अभ्यर्थियों में शामिल अशोक बहार ने अब मेडिकल शिक्षा में वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग आरक्षण की मांग को लेकर लखनऊ हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. उन्होंने MBBS में एडमिशन में योग्य सीनियर सिटिजन के लिए एक फीसदी आरक्षण या विशेष कोटा देने की मांग करते हुए रिट याचिका दाखिल की है. इस मामले पर हाईकोर्ट में 21 जुलाई को सुनवाई प्रस्तावित है.
