एक कीड़े के सिर की कीमत ₹2, गांववालों ने 10 लाख पकड़कर माला में पिरोए
मध्य प्रदेश के जंगलों में सरई (साल) के बेशकीमती पेड़ों पर एक बार फिर मौत का संकट मंडराने लगा है. साल 1997-98 के बाद यानी
मध्य प्रदेश के जंगलों में सरई (साल) के बेशकीमती पेड़ों पर एक बार फिर मौत का संकट मंडराने लगा है. साल 1997-98 के बाद यानी करीब तीन दशक बाद जंगलों में खतरनाक 'साल बोरर' कीट का भयंकर अटैक शुरू हुआ है.
इस कीट के प्रकोप से लगभग 1 लाख 46 हजार 784 सरई के पेड़ पूरी तरह प्रभावित हो चुके हैं. इस राष्ट्रीय वन संपदा को बचाने के
लिए वन विभाग ने ग्रामीणों के साथ मिलकर एक बेहद अनोखा अभियान शुरू किया है, जिसमें एक कीड़े को पकड़ने यानी उसका सिर लाने पर 2 रुपये
का नगद इनाम दिया जा रहा है. इस लालच और पर्यावरण सुरक्षा के चलते ग्रामीण अब तक 10 लाख से अधिक कीड़ों का शिकार कर चुके हैं.
