'इतना अहंकार ठीक नहीं...', वांगचुक को जबरन हटाने पर भड़के केजरीवाल
दिल्ली के जंतर-मंतर पर बेमियादी भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को 21वें दिन दिल्ली पुलिस वहां से उठाकर सफदरजंग अस्पताल ले गई. दिल्ली पुलिस
दिल्ली के जंतर-मंतर पर बेमियादी भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को 21वें दिन दिल्ली पुलिस वहां से उठाकर सफदरजंग अस्पताल ले गई. दिल्ली पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई हाई कोर्ट के आदेश और डॉक्टरों की सलाह के आधार पर की गई. उन्हें वहां से हटाने के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हल्की झड़प भी हुई.
