दो दिन बाद मिलीं लापता राइफल शूटर दमयंती सेन, क्यों छोड़ा था घर?
हावड़ा की रहने वाली 15 साल की निशानेबाज दमयंती सेन दो दिनों से लापता थीं. अब वे सुरक्षित मिल गई हैं. पुलिस का कहना है
हावड़ा की रहने वाली 15 साल की निशानेबाज दमयंती सेन दो दिनों से लापता थीं. अब वे सुरक्षित मिल गई हैं. पुलिस का कहना है कि शुरुआती पूछताछ में दमयंती ने बताया कि पढ़ाई और शूटिंग के बीच बैंलेंस बनाने के तनाव की वजह से उन्होंने घर छोड़ दिया था. हालांकि पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है.
