'वर्दी उतारकर चुनाव लड़ लो...', कौन हैं पाकिस्तान के वो मौलाना जिसने मुनीर को किया चैलेंज
पाकिस्तान की राजनीति में सेना की भूमिका को लेकर एक बार फिर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम (फजल) के प्रमुख मौलाना फजलुर
पाकिस्तान की राजनीति में सेना की भूमिका को लेकर एक बार फिर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम (फजल) के प्रमुख मौलाना फजलुर रहमान ने फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को सीधी चुनौती देते हुए कहा, "अगर राजनीति करनी है तो वर्दी उतारकर चुनाव मैदान में आइए. तब पता चल जाएगा कि वर्दी वालों को कितने वोट मिलते हैं." उनके इस बयान को पाकिस्तान की सेना के राजनीतिक प्रभाव पर अब तक की सबसे खुली चुनौती माना जा रहा है.
