राम मंदिर चढ़ावा केस: 39 घंटे की पुलिस रिमांड पर टिन्नू यादव और मनीष
अयोध्या के राम मंदिर चंदा चोरी मामले में जांच तेज हो गई है. कोर्ट ने आरोपी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव और मनीष यादव को
अयोध्या के राम मंदिर चंदा चोरी मामले में जांच तेज हो गई है. कोर्ट ने आरोपी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव और मनीष यादव को 39 घंटे की पुलिस रिमांड पर भेजा है. रिमांड मिलने के बाद पुलिस दोनों को जिला जेल से पुलिस लाइन लेकर पहुंची, जहां मेडिकल जांच के बाद उनसे पूछताछ शुरू की जाएगी. जांच एजेंसी को उम्मीद है कि रिमांड के दौरान मामले से जुड़े कई अहम तथ्य सामने आ सकते हैं.
