शादी का झांसा देकर विधवा-तलाकशुदा महिलाओं को ठगने वाला अरेस्ट
महाराष्ट्र के डोंबिवली की विष्णुनगर पुलिस ने शादी का झांसा देकर महिलाओं से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले आरोपी अनुज संतोष तिवारी उर्फ अनुज
महाराष्ट्र के डोंबिवली की विष्णुनगर पुलिस ने शादी का झांसा देकर महिलाओं से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले आरोपी अनुज संतोष तिवारी उर्फ अनुज कुमार त्रिवेदी को उत्तर प्रदेश के सीतापुर से गिरफ्तार किया है. आरोपी मैट्रिमोनियल वेबसाइटों के जरिए अकेली, विधवा और तलाकशुदा महिलाओं को निशाना बनाकर उनसे नकदी, जेवरात और संपत्ति हड़पता था.
