Maharashtra Politics: क्या फिर एक होगी NCP? शरद पवार की NDA में एंट्री पर BJP ने साफ किया रोडमैप, रखी ये शर्त
महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर बड़े फेरबदल की चर्चाएं तेज हो गई हैं। सूत्रों के मुताबिक, अगर शरद पवार गुट की राष्ट्रवादी कांग्रेस
महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर बड़े फेरबदल की चर्चाएं तेज हो गई हैं। सूत्रों के मुताबिक, अगर शरद पवार गुट की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी-एसपी) को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) का हिस्सा बनना है, तो उससे पहले एनसीपी के दोनों धड़ों का एक होना जरूरी होगा। एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, यह जानकारी भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के हवाले से सामने आई है। हाल के दिनों में दोनों एनसीपी गुटों के नेताओं और सत्तारूढ़ गठबंधन के प्रमुख नेताओं के बीच हुई बैठकों के बाद सियासी गलियारों में नए समीकरणों को लेकर अटकलें और तेज हो गई हैं।
