मजदूर के शरीर से आर-पार हुए सरिये, डॉक्टरों ने किया चमत्कार
लखनऊ के KGMU ट्रॉमा सेंटर में डॉक्टरों ने 23 वर्षीय मजदूर की करीब साढ़े आठ घंटे चली जटिल सर्जरी कर जान बचाई. निर्माणाधीन इमारत से
लखनऊ के KGMU ट्रॉमा सेंटर में डॉक्टरों ने 23 वर्षीय मजदूर की करीब साढ़े आठ घंटे चली जटिल सर्जरी कर जान बचाई. निर्माणाधीन इमारत से गिरने के बाद चार लोहे के सरिये उसके शरीर से आर-पार हो गए थे. कई अंग गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त थे. डॉक्टरों ने सफल ऑपरेशन के बाद मरीज को खतरे से बाहर बताया है.
