बाढ़ का कहर, धधक रहे जंगल... अमेरिका पर कुदरत का ट्रिपल अटैक
अमेरिका इस समय कुदरत के ट्रिपल अटैक से जूझ रहा है. एक तरफ टेक्सस में लगातार तीसरे दिन भीषण बाढ़ ने तबाही मचा रखी है
अमेरिका इस समय कुदरत के ट्रिपल अटैक से जूझ रहा है. एक तरफ टेक्सस में लगातार तीसरे दिन भीषण बाढ़ ने तबाही मचा रखी है, दूसरी तरफ 15 राज्यों में जंगलों की आग बेकाबू हो चुकी है, जबकि कनाडा से उठे धुएं ने देश के पूर्वी हिस्से को जहरीली धुंध की चादर में लपेट दिया है. हालात इतने गंभीर हैं कि करोड़ों लोगों को घरों के अंदर रहने की सलाह दी गई है.
