लखनऊ के लग्जरी अपार्टमेंट में बैठकर अमेरिकी नागरिकों से कर रहे थे ठगी
लखनऊ के एक लग्जरी अपार्टमेंट में ऐसा 'ऑफिस' चल रहा था, जहां से रोज अमेरिका में फोन घनघनाते थे. दूसरी तरफ बैठे लोगों को बताया
लखनऊ के एक लग्जरी अपार्टमेंट में ऐसा 'ऑफिस' चल रहा था, जहां से रोज अमेरिका में फोन घनघनाते थे. दूसरी तरफ बैठे लोगों को बताया जाता था कि उनके कंप्यूटर में वायरस घुस गया है, बैंक अकाउंट खतरे में है और अगर तुरंत पैसे नहीं दिए तो जेल भी जाना पड़ सकता है. इसके बाद करोड़ों की साइबर ठगी का खेल शुरू होता था. अब क्राइम ब्रांच ने इसी रैकेट का भंडाफोड़ किया है.
