MP के किले से 400 साल पुरानी तोप लूटी, लोडिंग गाड़ी में रख ले गए बदमाश
मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले स्थित राजा नल-दमयंती के 'नरवर किले' से एक हैरान करने वाली वारदात सामने आई है. यहां सुरक्षा इंतजामों को धता
मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले स्थित राजा नल-दमयंती के 'नरवर किले' से एक हैरान करने वाली वारदात सामने आई है. यहां सुरक्षा इंतजामों को धता बताते हुए करीब 25 से 30 हथियारबंद बदमाशों ने 16वीं शताब्दी की एक बेहद दुर्लभ और बहुमूल्य अष्टधातु की तोप को लूट लिया है. डकैत आधी रात को किले के पिछले दुर्गम रास्ते से लोडिंग गाड़ियां लेकर अंदर घुसे और वहां तैनात निहत्थे सुरक्षाकर्मियों को जान से मारने की धमकी देकर खदेड़ दिया. इसके बाद वे भारी-भरकम तोप को वाहन में लादकर फरार हो गए.
