ऋतिक ने छात्रों के लिए उठाई आवाज, सोनम वांगचुक को किया सपोर्ट
NEET-UG परीक्षा में कथित धांधली और अनियमितताओं को लेकर देश के छात्रों का गुस्सा और निराशा इस समय चरम पर है. लद्दाख के जाने-माने पर्यावरणविद
NEET-UG परीक्षा में कथित धांधली और अनियमितताओं को लेकर देश के छात्रों का गुस्सा और निराशा इस समय चरम पर है. लद्दाख के जाने-माने पर्यावरणविद और एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक छात्रों के हक और जवाबदेही की मांग को लेकर लगातार धरने पर हैं. 17 जुलाई को उनकी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल 20वें दिन में प्रवेश कर चुकी है. इस बीच, देशभर से मिल रहे भारी जनसमर्थन के बीच अब बॉलीवुड के 'सुपर 30' यानी सुपरस्टार ऋतिक रोशन भी छात्रों के समर्थन में खुलकर सामने आए हैं.
