मासूम भाई को बचाने गई 5 साल की बहन, करंट लगने से दोनों की चली गई जान
उत्तर प्रदेश के बांदा में करंट लगने से ढाई साल के मासूम भाई और पांच साल की बहन की दर्दनाक मौत हो गई. बताया जा
उत्तर प्रदेश के बांदा में करंट लगने से ढाई साल के मासूम भाई और पांच साल की बहन की दर्दनाक मौत हो गई. बताया जा रहा है कि बारिश की नमी के कारण टेबल फैन में करंट आ गया था. पहले भाई उसकी चपेट में आया और उसे बचाने दौड़ी बहन भी करंट की चपेट में आ गई. दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.
