'जूस की पैकिंग में वोदका', टेट्रा पैक में शराब बिक्री पर रोक की मांग; SC ने केंद्र से मांगा जवाब | The BriefWire
'जूस की पैकिंग में वोदका', टेट्रा पैक में शराब बिक्री पर रोक की मांग; SC ने केंद्र से मांगा जवाब
Published on 5/20/2026, 7:38:01 AM
Key points
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।
सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को केंद्र सरकार और अन्य पक्षों से एक याचिका को लेकर जवाब मांगा है।
इसमें टेट्रा पैक और सैशे जैसी पैकेजिंग में शराब की बिक्री पर तुरंत रोक लगाने का निर्देश देने की मांग की गई है।
चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस विपुल एम पंचोली की बेंच ने कम्युनिटी अगेंस्ट ड्रंकन ड्राइविंग संगठन द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करने के दौरान यह जवाब मांगा गया और साथ ही इस पर सुनवाई के लिए सहमति भी जताई।
जूस और शराब में भ्रम पैदा करने का आरोप याचिकाकर्ता की ओर से पेश हुए वकील विपिन नायर ने कहा कि एक्साइज नियमों के तहत बोतल की परिभाषा अभी स्पष्ट नहीं है और इस संबंध में कुछ मानक तय होना चाहिए।